फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव का बजा बिगुल

Tue, 15 Dec 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के बाद अब छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। जिले के चार प्रमुख कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बज चुका है। मुरली मनोहर टाउन महाविद्यालय, सतीशचंद्र महाविद्यालय, कुंवर सिंह महाविद्यालय तथा मथुरा पीजी कालेज रसड़ा में 18 दिसंबर को नामांकन होगा। 27 दिसंबर को इन कॉलेजों के छात्र-छात्राएं अपना नेता चुनेंगे।
विज्ञापन



अधिसूचना जारी होने के साथ ही कॉलेज प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। वहीं छात्रनेता भी रणनीति बनाने में लग गए हैं। मुरली मनोहर टाउन महाविद्यालय, सतीशचंद्र महाविद्यालय, कुंवर सिंह महाविद्यालय तथा मथुरा पीजी कालेज रसड़ा के प्राचार्यों ने बताया कि 18 दिसंबर को सुबह 10 से अपराह्न चार बजे तक नामांकन होगा।


नामांकन पत्रों /संलग्र दस्तावेजों की जांच और प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 19 दिसंबर को अपराह्न चार बजे होगा। नामांकन वापसी का समय 20 दिसंबर को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न एक बजे तक है। वैध/ अवैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 20 दिसंबर को अपराह्न चार बजे होगा।
विज्ञापन



27 दिसंबर को पूर्वाह्न नौ बजे से अपराह्न दो बजे तक मतदान होगा। मतगणना और परिणाम की घोषणा 27 दिसंबर को ही अपराह्न चार बजे से तथा इसी दिन शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। मथुरा पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दिया गया।


इसमें चुनाव अधिकारी डा. धर्मात्मा नंद गुप्ता ने बताया कि कोई भी छात्र गुटबंदी और किसी प्रकार झगड़ा करते पाया जाता है तो उसके नामांकन अवैध करार दिया जाएगा। छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही कॉलेजों में छात्रों की नेतागिरी शुरू हो गई है।


अभी से अलग-अलग गुटों के छात्र गोलबंदी में जुट गए हैं। मंगलवार को भावी उम्मीदवार समर्थकों के साथ परिसर में भ्रमण करते नजर आए। कुछ छात्र अपने सहपाठियों के साथ मंगलवार को वोट मांगते नजर आए। प्रत्येक छात्र गुट अपने समर्थकों के साथ बैठक बुलाने की तिथि तक तय करने लगा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें