फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के इशारे पर पड़ा सीबीआई छापा

Tue, 15 Dec 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के टाउन हाल बापू भवन में मंगलवार को आप कार्यकर्ताओं का जिला सम्मेलन मंगलवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि मोदी के इशारे पर सीएम केजरीवाल के दफ्तर पर सीबीआई ने छापा मारा। भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जो खुद ही भ्रष्टाचार में लिप्त हो, वह दूसरे को भ्रष्टाचार के लिए किस प्रकार की नसीहत देना चाहते हैं।
विज्ञापन



टाउन हाल के क्रांति मैदान में आयोजित जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में मोदी के इशारे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय में सीबीआई ने छापा मारा। कहा कि पहली बार ऐसा सुन रहे होंगे कि किसी मुख्यमंत्री के कार्यालय पर सीबीआई ने छापा मारा हो।


भाजपा के लोग अब भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करना सिखाएंगे, जो घोटाले में गले तक डूबे हुए हैं। भाजपा वाले सबको इन दिनों पाकिस्तान भेज रहे हैं। चाहे मोदी हों या योगी सबकी जुबां से पाकिस्तान की बात निकल रही है। अगर देश की जनता जाग गई तो मोदी को ही देश छोड़कर भागना पड़ेगा। कहा कि आम आदमी के ताकत को कम नहीं समझना चाहिए।
विज्ञापन



जब-जब सरकारें तानाशाह हुईं हैं, जनता ने सबक सिखाया है। 1975 में बलिया की बागी भूमि से जयप्रकाश ने आपात काल के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इसके बाद 1977 में इंदिरा की सरकार जनता की नजरों में गिर गई और गैर कांग्रेसी लोगों ने सरकार बनाया। इसी तरह सरकार में आने के बाद भाजपा नेता जिसके मन में जो आए बोलता जा रहा है।


हम लोग आम आदमी को जगाने का कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्वांचल प्रभारी संजीव सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार में भी अराजकतत्वों को संरक्षण दिया जा रहा है। ऐसे में देश और प्रदेश की स्थिति से सभी लोग पूरी तरह से वाकिफ हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी परचम लहराएगी। इस मौके पर आजमगढ़, मऊ आदि के आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें