फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छात्र ने उम्र घटाकर दो बार पास किया हाईस्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शिक्षा क्षेत्र सिकंदरपुर के गौरी निवासी युवक दिनेश यादव पर आठ साल उम्र घटाकर दो बार हाईस्कूल पास करने का आरोप सही साबित हो गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देश पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़सरी के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने भौतिक जांच की। जांच में युवक पर लगाए गए आरोप सही पाए गए।
जांचकर्ता ने जांच की आख्या जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंप दी है। कुंवर सौरभ प्रताप यादव ने इसकी शिकायत माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में की थी।
विज्ञापन

परिषद कार्यालय ने संबंधित कालेज प्रशासन को संबंधित छात्र का रिकार्ड उपलब्ध कराने और जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच में सहयोग करने का आदेश दिया था। साथ ही आरोपित युवक को भी एक सप्ताह के अंदर मूल प्रमाण पत्र, अंक प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था। छात्र जनता इंटर कालेज नवानगर से हाईस्कूल पास किया था।
विज्ञापन

वह पहली बार वर्ष 1993 में परीक्षा अनुक्रमांक 1017537 एवं जन्म तिथि 10 जुलाई 1979 के आधार पर हाईस्कूल उत्तीर्ण किया था। वह दूसरी बार वर्ष 2004 में उसी विद्यालय से परीक्षा अनुक्रमांक 2286869 एवं जन्म तिथि एक जुलाई 1987 दर्शाकर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के सहारे हाईस्कूल उत्तीर्ण किया था। बताया जा रहा है कि युवक देवरिया जिले के किसी विद्यालय में अध्यापन का कार्य कर रहा है। इस तरह के वाकया से शिक्षा जगत में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें