फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शहर के दो पंपों पर डीजल-पेट्रोल खत्म, ग्रामीण क्षेत्रों में भी संकट

विज्ञापन
नगर के चित्तू पांडेय चौराहा ​स्थित पेट्रोल पंप पर तेल के लिए लगी भीड़।संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले में डीजल व पेट्रोल का संकट बना हुआ है। शहर सहित ग्रामीण इलाकों के अधिकांश पंपों पर तेल खत्म होने का बोर्ड लगा है।
विज्ञापन

किसी पंप पर 200 रुपये का पेट्रोल व 1000 रुपये का का ही डीजल मिल रहा है। तेल के लिए लोग सुबह से ही इस पंप से उस पंप तक का चक्कर लगाते रहे। गैलेन में पंप की तरफ से तेल नहीं दिया जा रहा था। पेट्रोल के लिए बाइक व चार पहिया वाहनों की कतार देखी गई। शहर के चित्तू पांडेय चौराहा व रामपुर उदयभान पंप पर डीजल व पेट्रोल खत्म था। वहीं, जीराबस्ती पंप पर दो दिनों से तेल का संकट बना हुआ है। उधर, जयप्रकाश नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर स्थित पंपों पर इन दिनों पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता अनियमित है। सपा नेता शामू ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह की स्थिति चिंता का विषय है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी देव मणि मिश्रा ने कहा कि जिले में डीजल व पेट्रोल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए लगातार कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। तेल की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें