फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड पेपर लीक मामला: बलिया जिला प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए छात्रनेताओं ने किया यज्ञ

Tue, 05 Apr 2022 11:33 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में बलिया प्रशासन के लोगों के लिए नगर के सिविल लाइन स्थित हनुुमान मंदिर परिसर में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। जिला प्रशासन पर अपनी गर्दन बचाने के लिए पत्रकारों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
नगर के सिविल लाइन स्थित हनुमान मंदिर परिसर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के लिए बुद्धि-शुद्धि ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेपर लीक मामले में  पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मुकदमों की वापसी की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने बलिया जिला प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया। जिला प्रशासन पर अपनी गर्दन बचाने के लिए पत्रकारों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में मंगलवार को लोगों ने जिला प्रशासन के लोगों के लिए नगर के सिविल लाइन स्थित हनुुमान मंदिर परिसर में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सागर सिंह राहुल ने कहा कि जिला प्रशासन के लोग अपना गला बचाने के लिए पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर अपन पल्ला झाड़ने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों ने अपना फर्ज अदा करते हुए मामले की पुष्टि के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को वायरल हो रहे प्रश्न पत्र भेजा था। इसके बाद भी जिला प्रशासन ने पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इस मौके पर कन्हैया अग्रवाल,पवन तिवारी, आर्यन गुप्ता,संतोष खरवार, शेखर शर्मा,पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे।

नगर के भृगु आश्रम मोहल्ला में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करते छात्र

विज्ञापन

इसी क्रम में सतीशचंद्र कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित चौबे के नेतृत्व में छात्रों ने नगर के भृगु आश्रम मोहल्ला में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए छात्रनेता रोहित चौबे ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाते हुए बेगुनाहों को जेल में डालकर अपनी पीठ थपथपा रही है।

जबकि पेपर वायरल करने के दोषी आज भी खुलेआम घूम रहे है। इस मौके पर अभिषेक कुमार, सिंपल उपाध्याय, आशुतोष पांडेय, अनुशील, विशाल सिंह, रमेश गोंड, पंकज, धनु, सुधीर, विशाल पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन पर लगाया आवाज दबाने का आरोप

बलिया जनपद के छात्रनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पिछले दिनों इंटरमीडिएट के पेपर लीक के बाद फर्जी तरीके से फसाए गए पत्रकारों को रिहा करने की मांग को लेकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि किसी पत्रकार को विश्वास में लेकर उसके साथ जिला प्रशासन ने धोखाधड़ी करके लोकतंत्र की आवाज को दबाने का काम किया है। जिसकी निंदा बलिया जनपद के छात्रनेता और सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की है। ज्ञापन सौंपने वालो में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मिंटू खान, राहुल राय, मोनू खान, विक्की पांडेय, हामिद रज्जा, अभिषेक पासवान, अरशद जमाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें