फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ राजनीति की नर्सरी: महंत आदित्यनाथ

Mon, 18 Apr 2016 12:42 AM IST
बलिया, ब्यूराो, अमर उजाला
विज्ञापन
स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मुख्य अतिथि महंत आदित्य नाथ को माला पहनाकर स्वागत करते छात्रसंघ के पदाधिकारीगण।
विज्ञापन
 कुंवर सिंह महाविद्यालय के सत्र 2015-16 के छात्रसंघ का उद्घाटन कार्यक्रम रविवार को कालेज प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरखपुर सांसद महंत आदित्य नाथ ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का  शुभारंभ किया। 
विज्ञापन



समारोह में पहुंचने के पूर्व महंत आदित्य नाथ ने कुंवर सिंह चौराहे पर स्थित वीरवर कुंवर सिंह के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समारोह में उन्होेंने कहा कि छात्रसंघ राजनीति की नर्सरी है। सांसद भरत सिंह ने कहा कि विद्यालय परिवार को हर संभव मदद दिलाया जाएगा। कार्यक्रम में छात्रसंघ के पदाधिकारी अजय यादव, शैलेंद्र यादव, अजीत यादव, खुर्शीद अली, आशीष सिंह ने 51 किलो का माला पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

कालेज के छात्रनेता परशुराम यादव तथा आशीष प्रताप सिंह ने तलवार भेंट किया। सभा को संबोधित करने वालों में भैया अमित सिंह, तेजप्रताप सिंह मंटू, राकेश यादव, विकास कुमार विक्की, बृजेश यादव, ओमप्रकाश पांडेय, आशुतोष ओझा, दीपक यादव, अखिलेश यादव, दुर्गेश सिंह आदि ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य विश्व प्रकाश मिश्र तथा संचालन पूर्व अध्यक्ष अक्षय लाल यादव ने किया। कार्यक्रम के अंत में छात्रसंघ अध्यक्ष अजय और महामंत्री छोटकन ने सभी का अभ्‍ाार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें