फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी कालेज के छात्रसंघ चुनाव में नोटा भी होगा विकल्प

Tue, 04 Oct 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
NOTA in PU Election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सतीशचंद्र महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को चुनाव अधिकरी बृजभान यादव ने कर दी। अधिसूचना के मुताबिक छह अक्टूबर को नामांकन और मतदान 16 अक्टूबर को होगा। इस बार के कालेज छात्रसंघ चुनाव में नोटा की भी व्यवस्था रहेगी। मतदाता छात्र चाहे तो नोटा पर भी मुहर लगा सकता है।
विज्ञापन



अधिसूचना के मुताबिक छह अक्टूबर को 10 बजे से चार बजे तक नामांकन होगा। नामांकन पत्रों की जांच और सूची प्रकाशन सात अक्टूबर को चार बजे तक कर दिया जाएगा। नामांकन वापसी आठ अक्टूबर को 10 बजे से एक बजे तक होगा। वैध और अवैध प्रत्याशियों के सूची का प्रकाशन आठ अक्टूबर को शाम चार बजे के बाद होगा।

जबकि मतदान 16 अक्टूबर को पूर्वान्ह नौ बजे से दो बजे तक, मतगणना एवं परिणाम की घोषणा चार बजे के बाद तथा शपथ ग्रहण चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उसी दिन होगा। नामांकन पत्रों की बिक्री पांच और छह अक्टूबर को 11 बजे से दो बजे तक शुल्क काउंटर पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें