फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: वित्तीय लापरवाही में ब्लॉक प्रमुख पर सख्ती, 30 दिन में देना है जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सोहांव ब्लॉक में कराए गए कार्यों में वित्तीय अनियमितता पाए जाने की जिलाधिकारी की रिपोर्ट को शासन ने गंभीरता से लेते हुए ब्लॉक प्रमुख भाग्यमनी देवी से 30 दिनों के अंदर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन के पंचायती राज अनुभाग-2, लखनऊ के विशेष सचिव राजेश कुमार त्यागी ने बीते तीन मार्च क्षेत्र पंचायत सोहांव की प्रमुख भाग्यमनी देवी को नोटिस जारी किया था। जिसमें उल्लेख किया कि जिलाधिकारी बलिया के 27 जनवरी 2025 के पत्र में प्रमुख क्षेत्र पंचायत सोहांव के विरुद्ध की गई शिकायत की जांच कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई। जिसमें कुल 18 कार्यों में 254002.00 रुपये की अनियमितता पाई गई है।
यह भी उल्लेख है कि वित्तीय वर्ष-2020-21, 2021-22 एवं 2023-24 में कराए गए कार्यों की जांच जिलाधिकारी द्वारा कराई गई जिसमें कुल 18 कार्यों में 2,54,002.00 रुपये की वित्तीय अनियमितता पाई गई है, जो आपके द्वारा वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियों का सही तरीके से संपादन नहीं करते हुए तथा उनका स्वयं को लाभ पहुंचाने के दृष्टिगत दुरुपयोग किया गया है और कर्तव्यों के पालन में असमर्थ रही हैं। इसलिए इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण 30 दिन के अंदर शासन को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

बता दें कि सोहांव ब्लॉक क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी अशोक सिंह ने शिकायत की थी कि ब्लॉक सोहांव में विकास कार्यों तथा मनरेगा योजना के तहत कराए गए 41 कार्यों में अनियमितता मिली है। जिलाधिकारी ने इसकी जांच के लिए कमेटी गठित की थी। 30 नवंबर 2024 को आरईएस के रत्नेश कुमार गोंड टीम के साथ पहुंचे। सरायकोटा में बने पेवर्स ब्लाॅक का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम सुरही, फिरोजपुर, नसीरपुर कलां में कराएं गये कार्यों की जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंप दी थी।

000
शासन की ओर से जवाब मांगा गया है। जिसका जवाब जल्द दाखिल किया जाएगा। यह सब कुछ सत्ताधारी दल के नेताओं के इशारे पर परेशान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। -वंशधरी यादव, प्रमुख प्रतिनिधि, क्षेत्र पंचायत सोहांव।
000
शासन से एक पत्र आया था, जिसे रिसीव करा दिया गया है। विकास कार्यों में हुई अनियमितता को लेकर जांच का मामला है। आदेश के अनुसार कार्रवाई होगी। -देवराज पटेल, बीडीओ, सोहांव।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें