बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स के साथ सीएम युवा उद्यमी योजना की प्रगति की समीक्षा की। इसमें 661 आवेदन लंबित पाए गए। अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराज़गी प्रकट की। बैंकर्स को लंबित ऋण आवेदनों को निस्तारित करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वीकृत 112 ऋण आवेदन जो लंबित है, उनका शीघ्र निपटारा किया जाए। अनावश्यक रूप से ऋण आवेदनों को निरस्त न किया जाए। गाइडलाइन का अनुपालन किया जाए। लापरवाही न बरती जाए।
विभिन्न बैंकों में 661 ऋण आवेदन लंबित पाए गए। इसमें एक्सिस बैंक में चार, बैंक ऑफ बड़ौदा में 41, बैंक ऑफ़ इंडिया में सात, बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक में 56, केनरा बैंक में 13, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में 17, एचडीएफसी बैंक में 100, इंडियन बैंक में 35, पंजाब नेशनल बैंक में 65, स्टेट बैंक आफ इंडिया में 251 तथा यूनियन बैंक आफ इंडिया में 63 ऋण आवेदन लंबित सम्मिलित है। सीडीओ ओजस्वी राज, उपायुक्त उद्योग रवि कुमार शर्मा उपस्थित रहे।