सुखपुरा थाना क्षेत्र के बेरुआरबारी स्थित सरकारी बीयर की दुकान में बुधवार की रात चोरों ने टीन शेड के सहारे उतरकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सेल्समैन बृहस्पतिवार को सुबह दुकान खोलने आया तो देखा कि कैश बॉक्स खुला पड़ा है। तीन-चार दिन के बिक्री के लगभग ढाई लाख से ऊपर पैसे गायब है। सेल्समेन अमितेश गिरी ने दुकान मालिक और सुखपुरा पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
चोरी की घटना से यह प्रतीत होता है कि चोर दुकान के भौगोलिक स्थिति को पहले से जानते थे। उनको जानकारी थी की छत का करकट ऊपर से जर्जर है। आसानी से उखाड़ कर नीचे उतरा जा सकता है। जर्जर करकट होने का लाभ उठाते हुए आसानी से नीचे उतर कर आराम से पैसा लेकर निकल गए। पुलिस ने मौके पर जाकर सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। इसमें नकाबपोश चोर चोरी को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस ने दो संदिग्धों को चिन्हित कर जांच कर रही है। पिछले दिनों इसी तरह एसबीआई के सीएसपी और बीएसएनल के टावर पर भी चोरों ने इसी प्रकार की चोरी को अंजाम दिया था।जिसका खुलासा आज तक पुलिस नहीं कर पाई। प्रभारी थाना अध्यक्ष हिमेंद्र सिंह ने बताया कि दो संदिग्धों पर पुलिस की नजर है। उन्हीं को केंद्र बनाकर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।