बलिया। जनपद के 22 थाना अंतर्गत 563 स्थानों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा का पट चार नवंबर को शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुलेगा। इसके पंडाल बनाने की तैयारी को लेकर समिति के सदस्य रात-दिन लगे हुए हैं। वहीं, दीपावली के दिन सुरक्षा के मद्देनजर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
पुलिस विभाग के आंकड़े के मुताबिक, जिले के 22 थाना अंतर्गत कुल 563 स्थानों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। जिसका पट चार नवंबर की शाम शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुलेगा। मालूम हो कि शहर कोतवाली में एक स्थान पर प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसी प्रकार, दुबहर में पांच, गड़वार में 48, सुखपुरा में 38, फेफना में 25, नरहीं में चार, चितबड़ागांव में 21, बैरिया में 06 प्रतिमाएं स्थापित होंगी। इसी प्रकार, हल्दी में 17, दोकटी में 06, रेवती में 23, बांसडीह में एक, बांसडीहरोड में 19, सहतवार में 21, मनियर में 33, सिकंदरपुर में 75, खेजुरी में 16 प्रतिमाएं स्थापित होंगी। पकड़ी में 25, रसड़ा में 25, नगरा में 25, भीमपुरा में 54, उभांव में 86 मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित होगी। इस प्रकार, कुल 563 स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। जनपद में सबसे अधिक उभांव और इसके बाद सिकंदरपुर में मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएगी।