फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार पर बरसे भाजपा के सांसद

Fri, 26 Jun 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने गुरुवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश में कायम जंगलराज के खिलाफ बांसडीह तहसील परिसर में जोरदार धरना दिया। उन्होंने कहा कि सुखपुरा में फर्जी तरीके से भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाए गए गुंडा एक्ट का मामला लोकसभा में उठाया जाएगा।
विज्ञापन


धरना सभा में सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। पत्रकार जगेंद्र सिंह के हत्यारोपी मंत्री का अभी भी कानून की गिरफ्त से बाहर है, इसका ज्वलंत प्रमाण  है। सुखपुरा के भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने के  लिए उनपर गुंडा एक्ट लाद दिया गया है। जबकि सच्चाई तो यह है कि उसमें से बहुत से कार्यकर्ता जिले में रहते ही नहीं है। इससे पुलिस प्रशासन की मंशा भी साफ हो गई है।

 ये बेहद दुखद मामला है इसे लोकसभा में उठाया जाएगा।  वहीं भाजपा के गोरक्षप्रांत की मंत्री केतकी सिंह ने कहा कि बिजली देेने के लिए प्रदेश सरकार के पास बिजली की किल्लत है, जबकि केंद्र सरकार 24 घंटे बिजली देने को तैयार है। ये सरकार जानबूझकर सिर्फ कमीशन के लिए प्राइवेट कंपनियों से बिजली खरीद रही है।
विज्ञापन


 इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर कैलाश  बिहारी सिंह, अक्षयलाल यादव, राजेश सिंह, विजय प्रताप सिंह, ओमप्रकाश सिंह, दयानंद वर्मा, बसंत सिंह, पप्पू सिंह, रामदेव राजभर आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें