फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्सों की बेमियादी हड़ताल

Sat, 03 Sep 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
सदर अस्पताल में चिकित्सकीय कार्य का बहिष्कार कर नारेबाजी करती नर्सें।
विज्ञापन
जिला अस्पताल एवं जिला महिला अस्पताल समेत सीएचसी व पीएचसी पर तैनात स्टाफ नर्सों के विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई है। सीएमएस ने तत्काल संविदाकर्मी नर्सों को ड्यूटी पर लगा दिया है, हालांकि मरीजों की भर्ती नहीं ली गई। कुछ मरीजों को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


हड़ताल में चले जाने से मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रांतीय संगठन के आह्वान पर जिला अस्पताल एवं जिला महिला अस्पताल समेत सीएचसी व पीएचसी पर तैनात स्टाफ नर्स शुक्रवार से ही हड़ताल पर चल रही हैं। इस पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एसपी राय ने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए इमरजेंसी में भर्ती लेना बंद कर दिया।

तत्पश्चात चिकित्सकों की आपात बैठक की। उन्होंने नए व पुराने अस्पताल में भर्ती अधिकांश मरीजों को तत्काल डिस्चार्ज करने का आदेश दिया। वहीं गंभीर मरीजों को इमरजेंसी व मेडिकल वार्ड में शिफ्ट कराया। जहां फार्मासिस्ट व संविदा पर तैनात स्टाफ नर्सों की ड्यूटी लगाकर किसी प्रकार कार्य कराया। इसके अलावा चिकित्सकों से कहा कि जब तक हड़ताल समाप्त न हो जाय।
विज्ञापन


तब तक आपरेशन न करें और न ही गंभीर मरीजों को भर्ती करें। इसके साथ ही चिकित्सक व फार्मासिस्ट से निवेदन किया कि शेष भर्ती मरीजों को स्वयं सुई व दवा दे दें।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें