छोटी दीपावली पर्व पर नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों की ओर से सजाया गया ट्र
- फोटो : अमर उजाला
बलिया। दीपावली की पूर्व संध्या पर वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम जगमगा उठा। स्टेडियम में प्रति वर्ष आयोजित होने वाले दीपावली के इस परंपरागत पूजन के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्ज्वलन किया।
मैदान पर बनी मनमोहक रंगोली व साज सज्जा का अवलोकन कर जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों के प्रयासों की प्रशंसा की। वहीं हजारों की संख्या में स्टेडियम पहुंचे नगरवासियों ने दीपोत्सव का आनंद उठाया। देर रात तक लोगों ने दीपोत्सव का आनंद उठाया। इस दौरान परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने भी दीपोत्सव का आनंद लिया। खिलाड़ियों से बातचीत भी की। क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय, जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव अरविंद कुमार सिंह, खेल प्रशिक्षक सच्चिदानंद राय आदि आदि उपस्थित रहे। संवाद