ददरी मेला के खेल मैदान आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान गेंद के लिए जुझते खिलाड़ी। वीडियो ग्
- फोटो : बहराइच में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें।
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेला के खेलगांव में फुटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार को दूसरे दिन 11 मैच खेले गए। फाइनल मुकाबले में मुस्लिम स्पोर्टिंग क्लब सेमरी ने हिंद स्पोर्टिंग क्लब बलिया को 1-0 से हरा दिया।
सुबह 10 बजे मनियर और रमापुर, सोहांव और स्पोर्टिंग क्लब बलिया, चितबड़ागांव ए और हिंद क्लब बलिया के बीच मैच हुए। ज्ञान पीठिका स्कूल और चितबड़ागांव बी, मनियर और आजाद क्लब बलिया के बीच क्वार्टर फाइनल मैच और सेमीफाइनल मैच खेले गए। फाइनल में हिंद स्पोर्टिंग क्लब बलिया और मुस्लिम स्पोर्टिंग क्लब सेमरी पहुंचे।
दोनों टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में मुस्लिम स्पोर्टिंग क्लब सेमरी, हिंद स्पोर्टिंग क्लब बलिया को 1-0 से पराजित कर विजेता बना। मैच के निर्णायक की भूमिका मोहम्मद खुर्शीद, अमल कुमार, मोहम्मद गयासुद्दीन, राजू राय, अरविंद सिंह ने निभाई। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर सिंह यादव, पंकज सिंह, सदानंद सिंह, ट्विंकल आदि मौजूद थे।