फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जेएनसीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के सत्र 2025-26 की राष्ट्रीय शिक्षा नीति और नॉन-एनईपी से संचालित विषयों की परीक्षा 19 नवंबर से होगी। इसमें स्नातक प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर, परास्नातक प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की नियमित, बैक पेपर, अंक सुधार की परीक्षाएं होंगी। यह 23 दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों को शासन तथा विश्वविद्यालय से जारी निर्देशों के अनुरूप परीक्षा संचालन कराने के निर्देश दिए हैं। इस परीक्षा में 82916 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। सात नोडल केंद्र और 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की अपील की। कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक एसएल पाल ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के साथ परीक्षा में प्रवेश के लिए निर्देशित किया। बताया कि प्रथम सेमेस्टर नियमित को छोड़कर शेष पाठ्यक्रमों से संबंधित परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://jncu. ac.in से डाउनलोड किया जा सकता है। प्रथम सेमेस्टर नियमित के समस्त पाठ्यक्रमों से संबंधित परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र https://jncu.samarth.edu.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें