फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने क्षतिग्रस्त सड़क को ईट से भरवाया

विज्ञापन
नरही क्षेत्र के बडका खेत गांव में दलदल सड़क पर डाला गया ईंट का टुकड़ा। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
नरही। सड़क में गड्ढे होने की शिकायत करने के बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग नहीं सुना तो सपा नेता को अपने खर्चे से सड़क पर बने गड्ढों में ईंट के टुकड़े डलवाना पड़ा, ताकि सड़क चलने लायक हो सके। यह सड़क लक्ष्मणपुर एनएच 31 से बड़का खेत, कुल्हड़िया , गंगहरा होते हुए बैरिया थम्हनपुरा टीएस बंधे को जोड़ता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गड्ढा मुक्त सड़कों के दावे को इलाके की कई सड़कें मुंह चढ़ा रही है। सड़क में गड्ढा या गड्ढे में सड़क समझना मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा लक्ष्मणपुर से गंगहरा मार्ग को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाया गया है। पिछले दो बार के बाढ़ में यह सड़क दलदल होने के बाद जर्जर हो गई और सड़क पर जगह जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा उच्चाधिकारियों से किया गया, लेकिन इस सड़क का मरम्मत नहीं हो पाया। आखिरकार सोहॉव ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि एवं सपा नेता बंशीधर यादव ने सोमवार को आठ ट्रैक्टर ईट का टुकड़ा अपने खर्चे से डलवाया। इसके बाद यह सड़क आने-जाने लायक हो पायी। यह सड़क बड़का खेत, कुल्हड़िया, गंगहरा होते हुए टीएस बंधे को जोड़ता है।
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में आकर युवक घायल
रसड़ा(बलिया)। नगर के प्यारेलाल चौराहा पर बोलेरो एवं बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया। इलाज के दौरान युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। नगर स्थित कोटवारी मोड़ निवासी संतोष यादव 36 बहन के यहां से राखी बंधवा कर वापस आ रहा था। बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे संतोष गम्भीर रूप से घायल हो गया। हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें