फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की आठ ड्रेनों की सफाई के लिए सड़क पर उतरे सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले की आठ ड्रेनों के अलावा सुरहा ताल से जल निकासी के लिए कटहल नाला में सिल्ट सफाई का कार्य शुरू कराने और बाढ़ विभाग द्वारा निर्मित रेगुलेटरों की मरम्मत कराने की मांग को लेकर सपाजनों ने पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

मांग पत्र में वरुणा ड्रेन की शिल्ट सफाई के लिए हुए टेंडर के मुताबिक 12 किमी तक का काम तत्काल शुरू कराने, सुरहा ताल से जल निकासी के लिए कटहल नाला में लगभग 13 किमी सिल्ट सफाई का कार्य तत्काल शुरू कराने, जमुना ड्रेन के जल निकासी के लिए 17 मार्च के हुए टेंडर के मुताबिक लगभग 30 किमी के सिल्ट की सफाई कराने के अलावा जनपद के अन्य आठ ड्रेनों की सफाई के लिए बीते 17 मार्च को हुए टेंडर के मुताबिक कार्य शुरू कराने की मांग की गई है। साथ ही चेताया कि शीघ्र कार्यारंभ नहीं होने पर 15 जून को सपा सिंचाई विभाग, ड्रेनेज विभाग एवं बाढ़ विभाग का घेराव करेगी। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि गत वर्ष सुरहा ताल एवं बोहा के अलावा शहर क्षेत्र से जल निकासी को लेकर बोहा क्षेत्र के किसानों ने प्रदर्शन किया था। जिसके बाद तत्कालीन जिलाधिकारी ने बोहा क्षेत्र में जल निकासी के लिए तत्काल प्रयास किया और बरसात बाद बोहा में वरुणा ड्रेन की सफाई की बात कही थी। कहा कि इसके लिए कटहल नाला सहित जनपद के सभी ड्रेनों की सफाई हेतु 17 मार्च 2021 को ही टेंडर कर दिया गया है। लेकिन आज तक उस पर काम नहीं किया गया, इससे प्रतीत होता है कि सिंचाई विभाग किसानों की समस्याओं के निदान करने के प्रति गंभीर नहीं है। इस मौके पर संग्राम सिंह, संजय उपाध्याय, जमाल आलम, राजकुमार पांडेय, सुभाष नेता, व्यास गोंड, अजय यादव, नितेश पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें