फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीजी ने मोर्चा संभाला, मंत्री ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। आगामी विधानसभा 2022 के मद्देनजर जनपद में भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में महौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी 2022 को हैबतपुर आ रहे है। जिसको लेकर प्रशासन एवं पुलिस महकमा कार्रवाई तेज कर दिया है। शुक्रवार की सुबह से मजदूर से लेकर सफाई कर्मी रात दिन लगे रहे। उधर मंच एवं पंडाल का निर्माण भी रात-दिन चलता रहा। वही सुरक्षा को लेकर जनपदीय पुलिस के साथ ही एसपीजी की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। पीएम की सुरक्षा को लेकर जनपद में भारी मात्रा में पीएसी एवं अन्य फोर्स जनपद में पहुंच रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर 80 फीट चौड़ा और 100 फीट लंबा पांडाल निर्माण किया गया। जबकि मंच 56 फीट लम्बा तथा 28 फीट चौड़ा और आठ फुट ऊंचा निर्माण किया गया है। वहीं कार्यक्रम स्थल पर आने वाली आमजन की भीड़ को देखते हुए करीब 36 बीघा जमीन अधिग्रहण किया गया है। उधर, मंच के पीछे तीन हेलीपैड का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा था। सुरक्षा के मद्देनजर मंच के पास जैमर, जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा, एसपीजी के साथ ही खुफिया विभाग, पीएसी, सिविल पुलिस निगहबानी करेगी। शनिवार को भी प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पहुंचे कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। जबकि रैली प्रभारी अशोक गोंगा दो-तीन दिन से जनपद में जमे हुए है। इसके अलावा विजय बहादुर दुबे, जयप्रकाश साहू, सुनिता श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, आलोक शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, अशोक यादव, देवव्रत दुबे, रंजना राय, संतोष सिंह, संजीव डम्पू आदि मौजूद रहे।
तय हुआ पीएम का कार्यक्रम, एक घंटे रहेंगे जिले में
बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जिले में आगमन तय हो गया है। इस दौरान वह जिले में करीब एक घंटा प्रवास करेंगे और एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन ने पीएम के आने का मिनट-टू- मिनट कार्यक्रम जारी किया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रोटोकाल के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराजगंज से एमआई -17 हेलीकाप्टर से दिन में 1.40 बजे बलिया के लिए रवाना होंगे और दिन में 2.40 बजे हैबतपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर उनका लैंड करेगा। इसके बाद सड़क मार्ग द्वारा वह दिन में 2.45 बजे सभा स्थल पर पहुंचेंगे। दिन में 2.50 से 3.30 बजे तक वह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत दिन में 3.35 बजे सड़क मार्ग द्वारा हेलीपैड की ओर रवाना होंगे और 3.45 में गंत्वय के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें