फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्गुन माह में कोहरा देख किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फाल्गुन महीने में आम तौर पर कोहरा नहीं होता। लेकिन शनिवार को सुबह घनघोर कोहरा रहा। सुबह में कोहरे के कारण वाहनों की आवाजाही में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम में बदलाव को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

मौसम में रुक-रुक बदलाव हो रहा है। पिछले कई दिनों से मौसम साफ रहा। लेकिन शनिवार की सुबह अचानक घनघोर कोहरा हो गया जो काफी देर तक रहा। धूप भी विलंब से निकला। सुबह में वाहन चालकों को लाइट जला कर चलना पड़ा। फाल्गुन माह में कोहरा देखकर किसान भी चिंतित हो गए। हालांकि किसानों का यह भी मानना है कि इस कोहरे से अभी कोई नुकसान नहीं है क्योंकि अधिकांश फसलें इस वर्ष विलंब से बोई गई हैं। लेकिन अगर कोहरा का असर आगे भी रहा तो मौसम में उतार-चढ़ाव से दलहनी फसलों में कीट लगने की संभावना बढ़ जाती है। भरौली निवासी किसान अक्षय कुमार राय, उदय नारायन राय आदि की मानें तो कोहरा से गेहूं, जौ आदि को कोई नुकसान नहीं है लेकिन दलहनी फसलों में कीट लगने का भय रहता है। मौसम साफ रहने से कीट नहीं लग पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें