बलिया। उप निरीक्षक सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए 13 से 15 मार्च तक विशेष ट्रेनों का संचालन होगा।
वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी सं-05179 छपरा-प्रयागराज रामबाग 13 एवं 14 मार्च को छपरा से शाम 6:30 बजे प्रस्थान करेगी। बलिया पहुंचने के बाद 7:35 बजे रवाना होगी। गाजीपुर सिटी से 9:20 बजे, वाराणसी से 10 बजे रवाना होगी। 2:30 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। वापसी में 14 मार्च को गाड़ी सं 05180 रामबाग-छपरा परीक्षा विशेष गाड़ी रामबाग से 09:45 बजे प्रस्थान करेगी। ज्ञानपुर होते हुए वाराणसी जं से 1:40 बजे रवाना होगी। बलिया से 4:10 बजे छूटकर 5:45 बजे छपरा पहुंचेगी।
मेमू रेक से संचालित गाड़ी सं-05192 आजमगढ़-गोरखपुर परीक्षा विशेष गाड़ी 13 ,14 एवं 15 मार्च को आजमगढ़ से दो बजे प्रस्थान करेगी। मऊ, भटनी, देवरिया सदर से होकर 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 13 ,14 एवं 15 मार्च को गाड़ी सं 05191 गोरखपुर-आजमगढ़ परीक्षा विशेष ट्रेन गोरखपुर से आठ बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन 12:30 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। 05185 गोरखपुर-बलिया परीक्षा विशेष गाड़ी 13 ,14 एवं 15 मार्च को गोरखपुर से 8:30 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर 8:58 बजे पहुंचेगी, भटनी, मऊ से होते हुए दूसरे दिन 02:30 बजे बलिया पहुंचेगी।