फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मंदिरों व घर में चोरी के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगरा और बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के मंदिरों में चोरी के तीन मामलों का खुलासा किया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के 24800 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

नगरा थाना प्रभारी अखिलेश मिश्र ने बताया कि 20 जनवरी को सुपापाली गांव स्थित राम जानकी मंदिर में चोरी हुई थी। मूर्ति व नकदी चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 13 जनवरी को मलप हरसेनपुर गांव के एक घर का ताला तोड़कर नकदी व गहने चोरी हुए थे। इसी तरह से बांसडीहरोड थाना के छाता गांव के भजनाश्रम मंदिर का ताला तोड़कर आभूषण, दानपेटी से चुढ़ावा चोर चुरा ले गए थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सूचना पर घोघरा मंदिर से पहले अगलगौनी जाने वाले मार्ग के पास से पुलिस ने उमेश राजभर निवासी चंद्रवार गुरगौली, बबलू राम निवासी पचवारा थाना रसड़ा व बलवंत कुमार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से 248000 रुपये, एक बाइक बरामद की। बाइक को सीज कर दिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मलप हरसेनपुर में घर से अस्सी हजार रुपये और जेवरात तथा रामजानकी मंदिर से चोरी की थी। भजनाश्रम मंदिर का ताला तोडकर माता दुर्गा, राधा-कृष्ण व गणेश जी का चांदी का मुकुट तथा गले का मंगलसूत्र तथा दान पेटी से चढ़ावे का धना चुरा लिया था। चोरी का धन आपस में बांट लिया था। आभूषण और मूर्तियां चोरी की थी। उसको कन्हैया राम को बेचने के लिए दिए थे। जो उसी के पास हैं। पुलिस कन्हैया राम की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें