फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पीएचसी की बदहाल सुविधाओं पर भड़के विशेष सचिव, बीडीओ को सुधार के निर्देश

विज्ञापन
पंदह पीएचसी का निरीक्षण करते विशेष सचिव विवेक श्रीवास्तव व अन्य।जागरुक पाठक
विज्ञापन
पंदह। पशुधन विभाग के विशेष सचिव विवेक श्रीवास्तव ने सोमवार को विकास खंड पंदह में विभिन्न विभागों और संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पीएचसी पंदह में आधारभूत सुविधाओं की कमी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और बीडीओ को तत्काल आवश्यक सुधार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को बेहतर और सुचारु सुविधाएं मिलनी चाहिए। व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विशेष सचिव ने कंपोजिट विद्यालय एकईल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, एकईल, गौरी और बबरापुर के एफपीओ, मगुआपार उर्फ डकीनगंज स्थित गोशाला, पीएचसी पंदह और विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं और योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

स्कूल में परखी शिक्षण व्यवस्था कंपोजिट विद्यालय एकईल में उन्होंने शिक्षण व्यवस्था, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और बच्चों को मिलने वाले संसाधनों की जानकारी ली। इसके बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जानी। एफपीओ के निरीक्षण के दौरान उनकी गतिविधियों और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली गई।
मगुआपार उर्फ डकीनगंज स्थित गोशाला में विशेष सचिव ने गोवंश की स्थिति, चारा-पानी और रखरखाव की व्यवस्था देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गोवंश के लिए पर्याप्त चारा-पानी और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विकास खंड कार्यालय के निरीक्षण में उन्होंने विभिन्न योजनाओं की प्रगति और अभिलेखों की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायतीराज और पशुपालन विभाग से जुड़ी व्यवस्थाओं को विशेष रूप से परखा गया। सामने आई कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर कर व्यवस्थाओं को शासन की मंशा के अनुरूप दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
राजस्व परिषद सचिव ने रसड़ा अस्पताल की दुर्व्यवस्था पर फटकारा : रसड़ा (बलिया)। राजस्व परिषद लखनऊ के सचिव (एएलआरसी) निकंदन ए ने सोमवार को रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सफाई की स्थिति बदहाल, पंखे खराब और पर्याप्त रोशनी नहीं मिली। सचिव ने सीएचसी अधीक्षक मनीष जायसवाल को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के जर्जर भवन, इमरजेंसी वार्ड सहित विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का भी निरीक्षण किया। इसके पूर्व वह कंपोजिट विद्यालय रसड़ा भी पहुंचे। वहां उन्होंने प्रधानाध्यापक गीता सिंह के साथ विद्यालय के विभिन्न कक्षों और सुविधाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें