फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सपा सांसद रमाशंकर ने उठाया सहारा निवेशकों का मुद्दा

विज्ञापन
सलेमपुर सांसद रमाशंकर राजभर।
विज्ञापन
सिकंदरपुर। लोकसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने सहारा समूह में फंसे निवेशकों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि सहारा की विभिन्न योजनाओं में जमा निवेशकों के धन के भुगतान की प्रक्रिया को गति प्रदान की जाए, ताकि मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

सांसद ने सदन में कहा कि बड़ी संख्या में निवेशकों की जमा पूंजी लंबे समय से फंसी हुई है और उन्हें अब तक पूरा भुगतान नहीं मिल सका है। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार आंशिक भुगतान की व्यवस्था लागू करे, जिससे निवेशकों को त्वरित राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि मध्यम आय वर्ग के लोग अपनी जमा पूंजी के आधार पर घर निर्माण, आवास क्रय एवं पुत्री के विवाह जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की योजना बनाते हैं लेकिन धन अवरुद्ध होने से उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने यह भी मुद्दा उठाया कि वर्तमान में भुगतान के लिए संचालित पोर्टल ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से काम नहीं कर रहा है। कई गांवों में नेटवर्क की समस्या के कारण निवेशक आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने सरकार से वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि सभी पात्र निवेशकों तक भुगतान सुलभ हो सके। इस पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीताराम ने जवाब देते हुए कहा कि सहारा निवेशकों का प्रकरण सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया की निगरानी में संचालित हो रहा है। उन्होंने बताया कि एक समिति द्वारा दस्तावेजों के परीक्षण के बाद ही भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में नेटवर्क या पोर्टल से संबंधित समस्या है तो जनप्रतिनिधि उन्हें लिखित रूप में अवगत कराएं, जिससे आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें