फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रथम सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस लाइन में मीटिंग आयोजित कर किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को यातायात नियमों के संबंध में विधिवत जानकारी देते हुए शपथ दिलाई। एसपी ने कहा कि यातायात सप्ताह बृहस्पतिवार से 28 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न प्रकार के आयोजन कर लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसमें पंफलेट, होर्डिंग, गोष्ठी, पेंटिंग आदि शामिल हैं। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ सिटी विक्रमाजीत सिंह, सीओ सदर जगवीर सिंह चौहान, यातायात प्रभारी सुरेश चंद्र दुबे, एसआई अबुसाद, यातायात कर्मचारीगण, रिक्रूट कांस्टेबल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें