फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भागों में बंटेगा सोनाडीह फीडर, 1.19 करोड का प्रस्ताव भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। एक दर्जन से अधिक ग्रामों को रोशन करने वाले अवायां विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध सोनाडीह फीडर को दो भागों में विभाजित किया जाएगा। इससे विद्युत लोड कम होने के साथ ही आपूर्ति व्यवस्था नियमित होगी। फीडर को दो भागों में बांटने के लिए 1.19 करोड़ का प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जेई अवधेश कुमार ने बताया कि सोनाडीह फीडर बेल्थरा रोड क्षेत्र का सबसे लंबा फीडर है। इसके चलते, विद्युत लोड बढ़ जाने से हमेशा ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न होती है। इसका खामियाजा लोगों को विद्युत कटौती के रूप में भुगतना पड़ता है। फीडर को दो भागों में बांटने संबंधी जेई के पत्र का संज्ञान लेते हुए अधीक्षण अभियंता आरके जैन द्वारा गत 15 जुलाई को विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान सोनाडीह फीडर पर अधिक लोड होने से आपूर्ति की समस्या का मामला सामने आया। अधीक्षण अभियंता जैन ने वस्तुस्थिति की गंभीरता के मद्देनजर फीडर को दो भागों में बांटने का निर्णय लिया। जेई ने बताया कि इसके लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद धन प्राप्त होते ही फीडर को दो भागों में बांटने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जेई ने बताया कि दो भागों में बांट जाने से फीडर से जुड़े गांव के लोगों को विद्युत समस्या से छुटकारा मिलने के साथ ट्रिपिंग से निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि फीडर पर तीन दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर हैं। तार टूटने या अन्य कोई फाल्ट होने पर पूरे फीडर की लाइन बंद करनी पड़ती है। छोटा फीडर होने से विद्युत आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें