जयप्रकाशनगर। पारिवारिक झगड़े में बेटे ने पिता व भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें पिता लालजी यादव की मौत हो गई और दो भाई घायल हो गए।
घायल भाइयों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी लालजी यादव (48) और उनके पुत्र मुकेश यादव के बीच पारिवारिक विवाद में संपत्ति के बंटवारे की बात हो रही थी।
इसी बीच बात बिगड़ गई और मुकेश यादव ने अपने ही पिता लालजी यादव, भाई राकेश कुमार यादव (20) और गोविंद यादव (18) पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से तीनो लोग लहूलुहान हो गए। परिजनों सहित आसपास के लोगोँ ने उन्हें सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने लालजी यादव को मृत घोषित कर दिया।घायल भाइयों का प्राथमिक उपचार कर स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर प्राप्त होते ही सम्बंधित के खिलाफ कार्रवाई के8 जाएगी।