बलिया। एक फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप के जरिए भारी मुनाफे का झांसा देकर चितबड़ागांव निवासी व्यक्ति से 63 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शहर कोतवाली पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज जांच कर रही है।
वर्तमान में शहर के सुभाष नगर में रहने वाले आदित्य गुप्ता पुत्र भरत गुप्ता ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 16 जनवरी से 6 फरवरी तक उसके साथ आनलाइन ठगी की गई। आरोपियों ने ज्यादा लाभ का झूठा आश्वासन दिया। बहकावे में आकर बिना जांच पड़ताल के उसने अलग अलग खातों में पैसा भेजा। इसकी कुल राशि 63 लाख लगभग है। आरोपी ने फर्जी एप टेक्ने-सी का इस्तेमाल किया था। आरोपी की ओर से बनाया गया व्हाट्सएप ग्रुप अब बंद है।
कोतवाली प्रभारी क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।मामले की जांच चल रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।