दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में मां की डांट से आहत युवक ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की है। गांव निवासी दीपक यादव (18) की जहर खाने से मौत हो गई है। ग्रामीणों के बताया कि उसके पिता विशुनदेव यादव बाहर नौकरी करते हैं। उन्होंने घर खर्च के लिए पैसे भेजे थे। दीपक ने पैसे खर्च कर दिए थे। इसको लेकर उसकी मां ने उसे डांटा था। जिससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया। परिजन उसे सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। दीपक का छोटे भाई सोनू यादव (14) एक महीने पहले धनुष यज्ञ मेले से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। अभी उसका पता नहीं चल पाया, कि इसने जहर खाकर जान दे दी। परिजनों में कोहराम मचा है।