फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई गांव में खेला था वॉलीबॉल तो कोई था ससुराल में

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के करम्मर, धनौती एवं शिवपुर गांव में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद शनिवार को जिला सर्विलांस टीम बेरुआरबारी के चिकित्सकों के साथ इन गांव में पहुंची। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान कर किया। इस दौरान पता चला कि एक संक्रमित युवक गांव के युवकों के साथ वॉलीबाल खेता था तो दूसरा संक्रमित युवक ससुराल गया था।
विज्ञापन

शिवपुर में लोगों ने बताया कि गांव के दो अन्य युवक एक ही साथ रहकर काम करते थे। टीम ने दोनों युवकों का सैंपल लिया। करम्मर गांव के संक्रमित के बारे में जानकारी मिली कि कुछ समय के बाद परिवार के साथ रहने लगा था। रिपोर्ट आने के दो दिन पूर्व गांव के अन्य युवकों के साथ वॉलीबाल खेला था। टीम ने गांव पहुंचकर सभी को चिह्नित किया। धनौती गांव में पता चला कि संक्रमित मरीज होम क्वारंटीन था लेकिन 28 मई को अपनी ससुराल रोहुआ तिवारी पहुंचकर अपनी पत्नी एवं दस वर्षीय बच्ची को बेरूआरबारी में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज कराया और उन्हें ससुराल पहुंचाया था। उसके साथ उसी गांव का रहने वाला एक 18 वर्षीय एक युवक भी काम करता था। वह औरंगाबाद से 12 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पहुंचा था।
मनियर के पांडेय के अहिरौली गांव में पाए गए कोरोना पॉजिटिव मरीज अपने ससुराल बेरूआरबारी ब्लॉक से सटे दुर्गीपुर में रात्रि निवास कर रहा था। उसी समय उसके फोन पर पॉजिटिव पाए जाने की सूचना मिलने के बाद सायंकाल अपने गांव पहुंचा। टीम द्वारा उसके ससुराल पहुंचकर गहन स्क्रीनिंग एवं जांच कर सैम्पलिंग की व्यवस्था की। सर्विलांस टीम में ब्रजेश पांडेय, धनेश पाण्डेय, रमाशंकर यादव, राजनाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें