लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दीयर ग्राम पंचायत की मल्लाह बस्ती में शुक्रवार को झुलसी किरण (32) की शुक्रवार की शाम इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई।
किरण की शादी 14 साल पहले शिवपुर कपूर दीयर निवासी मंगरु मल्लाह के साथ हुई थी। शादी के एक पखवारा बाद ही मंगरु की मौत हो गई थी। उसके कुछ दिन बाद ही किरण की शादी मंगरु के छोटे भाई सोहावन मल्लाह से कर दी गई थी। किरण के तीन लड़के व दो लड़कियां हैं। सबसे बड़ा बेटा लवकुश है जो 12 साल का है तथा सबसे छोटा डेढ़ महीने का बच्चा है। आसपास के लोगों की मानें तो किरण की मानसिक स्थित भी ठीक नहीं थी। ग्रामीणों का कहना है कि किरण ने इसके पहले भी तीन बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी। किरण के पिता को बुलाकर पंचायत भी हुई थी जिसमें ग्राम प्रधान भी थे। किरण का पति गुजरात से दो दिनों पहले चला था। वह शनिवरको जैसे ही गांव पहुंचा कि पत्नी की मौत की सूचना मिली। कागजी कार्रवाई व स्क्रीनिंग के बाद वह भागे भागे अस्पताल पहुंच पत्नी का हाल जाना। कहा कि वह अपने सुख शांति के लिए गांव आ रहा था लेकिन दुखद समाचार मिला।