फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई खेल रहा फुटबाल तो कोई चला रहा कैंची

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विधानसभा चुनाव में इस बार जहां राजनीतिक दलों ने अपने सिंबल पर सभी सात विधानसभा क्षेत्र में 59 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। वहीं, 23 निर्दलीय प्रत्याशी भी अपना भाग्य चुनावी समर में आजमा रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों में किसी का चुनाव चिह्न कैंची है तो कोई बेबी वॉकर लेकर टहल रहा है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के छठे चरण में जिले में तीन मार्च को मतदान है। इसकी तैयारी प्रशासन अपने स्तर पर पूरी कर रहा है। चुनाव के दौरान सभी केंद्रों पर नजर रखने के लिए जहां तंत्र कमर कसे हुए है। वहीं, उम्मीदवारों के चुनाव चिह्न आवंटन भी पूरे कर लिए गए हैं। 16 फरवरी की तीन बजे शाम शुरू हुए चुनाव चिह्न आवंटन में राष्ट्रीय, प्रांतीय व स्थानीय राजनीतिक दल के उम्मीदवार को पार्टी की ओर से जारी सिंबल के आधार पर चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है, तो निर्दल प्रत्याशियों को भी जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। इसमें हॉकी-बाल, चारपाई, कैंची, आलमारी, कप -प्लेट, केतली, एयर कंडीशनर, केतली, कैमरा, ऑटो रिक्शा, सेब, फुटबाल आदि चिह्न शामिल हैं। बलिया नगर, बांसडीह और फेफना सीट पर तीन-तीन तो रसड़ा और सिकंदरपुर में चार-चार निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में है। इसके अलावा सबसे अधिक छह निर्दलीय उम्मीदवार बेल्थरारोड में है। जबकि बैरिया में एक भी निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें