फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू लदे ट्रक से सिपाहियों ने सुविधा शुल्क मांगा, पूर्व विधायक ने डीआईजी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। लाल बालू लदे ट्रक से वसूली के लिए चालक को प्रताड़ित करने की बात पता चलने पर मंगलवार की शाम को पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और सिपाहियों को फटकार लगाी। तुरंत फोन करके क्षेत्राधिकारी बैरिया व डीआईजी से कहा बैरिया में खुलेआम पुलिस वाले अवैध वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम चिरैया मोड़ से आगे लालगंज रेवती मार्ग पर लाल बालू लदे एक ट्रक को दो सिपाहियों ने रोक लिया। चालक से पैसे मांगने लगे। ट्रक चालक ने कहा कि वह मांझी चेक पोस्ट से चेकिंग कराकर रहा है और सब दुरुस्त है तो पैसे क्यों दे। चालक के इतना कहते ही दोनों सिपाही आगबबूला हो गए। उसी रास्ते से किसी निमंत्रण में जा रहे पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी ट्रक के पास रोकी और चालक से पूरी बात पूछी। उन्होंने सिपाहियों को फटकार लगाई। उन्होंने एसपी को फोन नहीं लगाया। फोन नहीं उठने पर क्षेत्राधिकारी बलिया और डीआईजी से शिकायत की। उन्होंने कहा कि पुलिस बिना खनन अधिकारी, उप जिलाधिकारी या क्षेत्राधिकारी के व्यवसायिक वाहनों की चेकिंग नहीं कतर सकती है। क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि भले ट्रक चालक अपनी गाड़ी माझी में चेक कर आया हो लेकिन क्रॉस चेकिंग की जाती है। सिपाहियों को गाड़ी नहीं रोकना चाहिए ओवरलोड देखने पर अगले थाने पर सूचित करना चाहिए। इस इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें