फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती प्रांत में गए बरात में नाच को लेकर मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव से आरा जिला के बड़हरा थाना क्षेत्र के रायपुर बिनगावा गांव में सोमवार की रात गई बरात में नाच के दौरान विवाद को लेकर ग्रामीणों व बारातियों में मारपीट हुई। लाठी- डंडे से लेकर ईंट पत्थर तक चले। इसमें आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी गोगा यादव के घर से सोमवार की रात बड़हरा थाना क्षेत्र के रायपुर बिनगावा गांव निवासी बालेश्वर राय के घर बरात गई हुई थी। बारात में मनोरंजन के लिए नाच भी था। इस दौरान स्टेज पर चढ़कर नाचने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद ग्रामीण व बराती आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान बरात में गए दोकटी थाना क्षेत्र के सुधीर कुमार यादव जिला पंचायत सदस्य लड़की पक्ष के आंगन से कन्या पूजन कराकर अपनी स्कॉर्पियो से बरात के लिए निकले तो उनकी स्कार्पियो पर वहां के ग्रामीणों ने लाठी-डंडे व ईंट से वार कर दिया। गाड़ी के क्षतिग्रस्त होने के बाद उसमें सवार जिला पंचायत सदस्य के परिजन शिवकुमार यादव (62), जितेंद्र यादव (34), सुशील कुमार यादव (55), दर्शन यादव (32) व हर्ष यादव (18) घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा पहुंचाया। इलाज के बाद घायल जिला पंचायत सदस्य क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को वहीं छोड़ अपने परिजनों को लेकर किसी प्रकार जान बचाकर अपने गांव निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें