बलिया। सीआईएससीई बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम बुधवार को घोषित हो गया। 12वीं में हॉली क्रास स्कूल के छात्र प्रथम वर्मा ने पीसीएम वर्ग में 98.25 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। इसके अलावा होली क्राॅस के छात्र आर्यन कुमार ने 96.5 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और सेक्रेड हार्ट स्कूल की छात्रा दिव्या 96.25 फीसदी अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जबकि सेकेड हार्ट के ही सुशांत ओझा को 93.50 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान मिला है। 10वीं में सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्र सोहम सिंह ने 97.80 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया।
वहीं, पीसीबी वर्ग में होली क्रास स्कूल की छात्रा बानी सिंह और दिव्यांशी ने 96.25 प्रतिशत अंकों के साथ अपने वर्ग में संयुक्त रुप से प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि सेंट मैरी स्कूल की स्वर्णिमा ने 95.4 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और कैस्टरब्रिज की ईशा सिंह ने 94.25 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा तथा सेक्रेड हार्ट स्कूल की रंजीता रंजन ने 93.50 फीसदी अंकों के साथ अपने वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
इसके अलावा 12 वीं के कामर्स वर्ग में होलीक्रास की प्रांशी पांडेय ने 95.75 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम तथा सेक्रेड हार्ट की सृष्टि कश्यप ने 95.50 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा होली क्रास के छात्र अंशुल श्रीवास्तव व सुभी वर्मा ने 94.50 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है।वहीं,10वीं में सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्र सोहम सिंह 97.80 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल रहे। इसके अलावा दसवीं में होलीक्रास स्कूल के अभिज्ञान वर्मा 97.60 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और उसी स्कूल के आशुतोष 97.40 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रहे।
जबकि सेंट मैरी स्कूल की सूर्यांशी तिवारी ने 97.33 फीसदी अंकों के साथ दसवीं में जिले में चौथा तथा होली क्रास स्कूल के ऋषभ ने 97.20 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में पांचवां स्थान हासिल किया है। कक्षा- 10 में ईशित्वा नारायण ने 91% हासिल किया है। वह सिटी मोंटेसरी स्कूल, गोमती नगर की छात्रा हैं। ईशित्वा ने बताया कि उनके पिता अभय प्रकाश नारायण जज हैं, वह सीएलएटी की भी तैयारी कर रही है।
अपने पापा की तरह ही वह जज बनना चाहती है। सेंट मैरी में सूर्यांशी ने किया टॉप: रसड़ा। सेंट मैरी स्कूल मरियमपुर में आईसीएसई परीक्षा 2025 हाई स्कूल में सूर्यांशी तिवारी 97.33 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टॉप किया। जबकि द्वितीय स्थान अथर्व जायसवाल 94.16 प्रतिशत, तृतीय स्थान अंकिता गुप्ता 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।