मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी राजकरन नय्यर ने उन्हें थाने से हटाने के लिए चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजी थी। चुनाव आयोग की अनुमति पर दुबहर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं, नरहीं थाने पर तैनात उप निरीक्षक अतुल कुमार मिश्र को दुबहर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।