फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में बन रहे पुल का स्लैब धराशायी : लापरवाही या भ्रष्टाचार? जांच के लिए डीएम ने बनाई तीन सदस्यीय कमेटी

Mon, 09 Oct 2023 04:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया के नरही थाना इलाके में बन रहे पुल का एक स्लैब रविवार शाम गिर गया। पुल निर्माण का काम अभी चल रहा है और यह 8 करोड़ 15 लाख की लागत से बन रहा है। डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
मगई नदी पर बन रहे पुल का स्लैब धराशायी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलिया जिले के फिरोजपुर गांव के पास मगई नदी पर बन रहे पुल का एक स्लैब रविवार शाम अचानक धराशायी हो गया। संयोग रहा कि उस समय कोई मजदूर कार्यस्थल पर नहीं था। इस घटना को बलिया के जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। अधिकारियों की लापरवाही रही या फिर परियोजना में भ्रष्टाचार की जांच के लिए उन्होंने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रकरण में रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


फेफना विधानसभा के फिरोजपुर में मगई नदी पर पुल भाजपा सरकार में ही स्वीकृत हुआ था। पुल का निर्माण 2021 में प्रारंभ हुआ। लगभग 8.15 करोड़ की लागत है। पुल का कार्य सेतु निगम की ओर से कराया जा रहा है। रविवार शाम पुल का 50 फीट लंबा स्लैब गिर गया।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं

ईश्वर की कृपा रही की कोई हताहत नहीं हुआ। वजह कि उस समय कम बंद था। मजदूर घर जा चुके थे। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूचना पर सेतु निगम के स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। लखनऊ से टीम आने पर मामले की जांच की बात कही जा रही थी। इधर, बलिया डीएम रविंद्र कुमार ने सोमवार को जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर जांच रिपोर्ट तलब की है।
ये भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों को मिलेगा कॉलेज प्रवक्ता के बराबर वेतन, पदोन्नति के साथ छुट्टी भी

विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी में एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, एक्सईएन आरईडी और एई डीरडीए को रखा गया है। उन्होंने कहा कि हादसा लापरवाही से हुआ है या भ्रष्टाचार के कारण ये जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। दोषी अधिकारियों के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें