फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छह गांव सीधे जुड़ेंगे एनएच-31 से

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रामगढ़ ढाले से रामपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर संपर्क मार्ग के दिन बहुरने वाले हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में करीब डेढ़ किलोमीटर लंबाई में सीसी सड़क निर्माण की परियोजना स्वीकृत हुई है। 72.89 लाख की परियोजना में पहली किस्त में 14.23 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। सड़क के बन जाने से छह से अधिक गांव एनएच-31 से सीधे जुड़ जाएंगे। इससे एक लाख से अधिक लोगों को आवागमन का मार्ग भी सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

इस मार्ग की मरम्मत की मांग लंबे समय से रामपुर गांव के लोग कर रहे हैं। इसके लिए ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से लेकर सांसद तक का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन नतीजा सिफर रहा। असम में शहीद हुए रामपुर गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान सुनील कुमार पांडेय की शहादत में आए तत्कालीन जिलाधिकारी रविंद्र कुमार से भी मृतक के पिता रामनाथ पांडेय के साथ ही ग्रामीणों ने सड़क को बनाने और मार्ग को शहीद के नाम पर करने का मांग की थी। इस पर तत्कालीन जिलाधिकारी के साथ ही उसे समय मौके पर मौजूद पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सड़क को बनाने का आश्वासन दिया था। करीब एक माह पहले जिले के मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया था।
सड़क का नामकरण शहीद के के नाम पर करने की मांग : जैसे ही मार्ग के मरम्मत की खबर रामपुर गांव वासियों को मिली उनके चेहरे खिल उठें। ग्रामीणों ने सड़क को शहीद सुनील कुमार पांडेय के नाम से करने की मांग की है। प्रधान विजेंद्र पांडेय के अलावा कौशल पांडेय, परमात्मा पांडेय, राजेश पांडेय, पिंटू पांडेय, विक्की पांडेय आदि ने संपर्क मार्ग को शहीद के नाम से करने की मांग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें