फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का छह मरीज और मिले, अब तक 39 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में वायरल फीवर के साथ ही डेंगू के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को डेंगू के छह नए मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 39 हो गई है।
विज्ञापन

गर्मी और खासकर बारिश के मौसम में मच्छर जनित रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को डेंगू के छह नए मामले आने से हड़कंप मचा हुआ है। नए मरीजों में पंदह में एक, दुबहड़ एक और हनुमानगंज में चार मरीज शामिल हैं। जमपद में अब डेंगू के 39 मरीज हो गए। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित मरीजों के आवास पर पहुंचकर डेंगू का लार्वा नष्ट कराने के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। टीम ने घरों में डेंगू मच्छर का लार्वा मिलने पर जलपात्र खाली कराए और लार्वा नष्ट कराया। डॉ. सुनील कुमार यादव ने बताया कि जिन गांवों में डेंगू के मरीज पाए गए हैं, वहां कीटनाशक रसायनों का छिड़काव कराने के साथ ग्रामीणों को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें