गड़वार। रतसर कस्बे के स्वर्ण व्यवसायी अनिल वर्मा से लूट का खुलासा पुलिस ने 14 दिन बाद रविवार को किया। छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गड़वार थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि लूट में शामिल छह आरोपी राजा अली निवासी खलासी, ऋषभ शर्मा निवासी, भरत पांडेय निवासी ज्योति चौक बक्सर व अखिलेश सोनी निवासी मोहल्ला, आर्यन सोनी, आलोक सोनी निवासी डोमनपुरा सिकंदरपुर को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों के कब्जे से लूट के आभूषण, कारतूस, चाकू व मोबाइल बरामद किए। आभूषण कारोबारी अनिल वर्मा ने शिकायत दी थी कि दो नवंबर को दुकान बंद करके वह घर जा रहे थे। कुकुरभुक्का गांव के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने मेरा बैग व पांच हजार रुपये, आभूषण छीन लिए। और भाग गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि रतसर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पवन कुमार टीम के साथ थाना में दर्ज मुुकदमे के वांछितों की तलाश कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर झिगुरी चट्टी नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर दिया गया। संवाद