फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे चेयरमैन

Wed, 20 Dec 2017 10:23 PM IST
ballia
विज्ञापन
नगर के मीना बाजार के पास पटरी दुकानदार की पुलिस द्वारा पिटाई करने के बाद आक्रोशित नपा अध्यक्ष अजय कुमार तथा उनके समर्थक। - फोटो : ballia
विज्ञापन
नगर के शहीद चौक के समीप पटरी दुकानदार की पुलिस द्वारा पिटाई किए जाने के विरोध में बुधवार की शाम नवागत चेयरमैन अजय कुमार शहीद चौक पर धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी विजय प्रताप यादव एवं शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय ने समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन


नगर के मीना बाजार के सामने स्थित स्टेशन-शहीद चौक मार्ग पर जापलिनगंज निवासी रिंकू (12) पुत्र शिवजी टोकरी में रखकर अनार बेच रहा था। इस दौरान अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस ने उसे हटने को कहा। लेकिन वह नहीं हटा। जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। इसकी शिकायत पटरी दूकानदारों ने चेयरमैन से की। जिसके बाद चेयरमैन पटरी दूकानदारों के साथ शहीद चौक पर धरने पर बैठ गए और पुलिस के विरूद्ध नारेबाजी करने लगे। सूचना पर सीओ सिटी विजय प्रताप यादव एवं शहर कोतवाल पहुंचे तथा समझाने का प्रयास किया। अध्यक्ष ने कहा कि जब तक पटरी दुकानदारों को दूकान नहीं मिल जाती। तब तक पुलिस इनका उत्पीड़न न करें। इस पर उन्होंने आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। वहीं, दूसरी ओर सड़क पर अतिक्रमण किए पटरी दुकानदारों के समर्थन में धरने पर बैठे जाने को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गरम रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें