फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पूजा की मौत की जांच करने के लिए पहुंची एसआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के सरयां गुलाब राय की पूजा चौहान की मौत के मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी सोमवार की शाम घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन


आजमगढ़ ग्रामीण एसपी चिराग जैन नगरा थाना पहुंचे। घटना के सम्बंधित आवश्यक जानकारी कर घटना स्थल पर पहुंच मुआयना किया और परिजनों से मामले को लेकर बातचीत किया। साथ में रसड़ा सीओ आशीष मिश्र, थाना प्रभारी कौशल पाठक मौजूद रहे।

पूजा चौहान की मौत के मामले में पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर पति व प्रेमी के द्वारा मोबाइल नम्बर ब्लॉक करने से नाराज होकर यूट्यूब पर वीडियो देख कर आत्महत्या का खुलासा किया था। लेकिन राजनीतिक दलों व परिजनों के लगातर आत्महत्या पर सवाल उठाने व हत्या का आरोप लगाने पर एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया के निर्देशन में डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह की निगरानी में एसआईटी जांच टीम गठित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में आजमगढ़ देहात के एसपी आईपीएस चिराग जैन, सीओ रसड़ा आशीष मिश्र, नगरा थाना प्रभारी कौशल पाठक व प्रभारी व सर्विलांस प्रभारी शामिल रहे है।

ईद व नवरात्र की व्यस्तता होने के कारण टीम पिछले सप्ताह नहीं पहुंच सकी। घटना स्थल का मुआयना करने के बाद टीम ने मृतका पूजा के पिता धर्मराज चौहान को बुलाकर लंबी बातचीत किया। टीम कुछ भी बोलने से बचती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें