फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फोन पर बचाने के लिए बहन चिल्लाती रही, पति ने दबा दिया गला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलिया। शहर के स्टेशन रोड स्थित एक लाॅज में रविवार की देर अचेत मिले प्रेमी युगल के मामले में युवती की मौत हो चुकी है।
जांच में सामने आया है कि युवक ने ही हत्या की थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया था। कोर्ट मैरिज के 11वें दिन पत्नी की हत्या के बाद पति ने हाथ की कलाई की नस काट ली। युवती की बहन का आरोप है कि घटना के पहले उसकी बहन ने फोन किया था। वह बचाने के लिए चिल्लाती रही लेकिन पति ने गला दबा दिया।
मामले में सोमवार को गाजीपुर के सदर कोतवाली निवासी और युवती नेहा की बड़ी बहन आफरीन, अपनी तीन बहनों के साथ पुलिस चौकी पर पहुंची।
उसने कहा कि गाजीपुर कोतवाली पुलिस से परिवार ने शिकायत की थी। अगर शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई होती तो शायद आज नेहा परवीन जिंदा होती। आरोप लगाया कि उसके पति ने उसकी पिटाई करने के बाद हत्या कर दी है। घटना के दिन सुबह करीब नौ बजे नेहा ने उसे फोन किया था।
विज्ञापन

फोन पर उसके पति की धमकी की आवाज आ रही थी, बहन बचाने के चिल्ला रही थी। हम तीन बहनों ने तत्काल पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देने के साथ काल रिकार्ड सुना कर बहन की जान बचाने की गुहार लगाई थी, लेकिन उन्होंने बलिया का मामला बताकर वहां जाकर शिकायत करने की बात कह अनसुना कर दिया।
विज्ञापन

पिता की मौत के बाद आरोपी ने नेहा से बढ़ाए संबंध : नेहा का शव लेने के लिए पहुंची आफरीन ने कहा कि मां-पिता की मौत होने के बाद खुद गार्जियन की भूमिका निभा रही है। बताया कि आरोपी के पिता अबुला कलाम गाजीपुर कोतवाली में दरोगा के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें