फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पूजा की मौत की न्यायिक जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। भाजपा की विधायक केतकी सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर नगरा थाना क्षेत्र के सरयां गुलाब राय निवासी पूजा चौहान की संदिग्ध परिस्तिथियों में हुई मौत की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है। साथ ही बलिया को मेडिकल कॉलेज देने के लिए बधाई दी। विधायक ने बांसडीह विधानसभा के अगऊर और बांसडीह अस्पताल के भवनों के पुनः निर्माण कार्य के लिए धन अवमुक्त कर निर्माण कार्य चालू कराने के लिए और सुखपुरा अस्पताल के जल्द चालू कराने हेतु कार्य निर्माण के लिए धन अवमुक्त कराने के लिए भी सीएम को धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक ने मुख्यमंत्री को उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल और सरकार के आठ साल पूरे कर इतिहास बनाने के लिए भी बधाई दिया। इस मौके पर विधायक के साथ शांत स्वरूप सिंह गुड्डू, विनीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें