फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 100 जगहों पर बजे सायरन, रात 8 बजे घरों की बत्तियां बुझाई गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस लाइन मैदान में मॉकड्रिल के दौरान बुधवार को आपात स्थिति से बचने के लिए विशेषज्ञों ने जानकारी दी। वहीं, सभी थाना क्षेत्राें के स्कूलों में भी आपात स्थिति से निपटने के बारे में बताया गया। 100 से अधिक सार्वजनिक स्थान पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम से सायरन बजाकर लोगों को सचेत किया गया। आठ बजे लोगों ने घरों की सभी प्रकार की लाइट बंद कर दी।
विज्ञापन

नागरिकों की सुरक्षा के लिए बुधवार को पुलिस लाइन में मॉकड्रिल की गई। सायरन बजाकर लोगों को सचेत किया गया। दमकल विभाग की गाड़ियां दौड़ती नजर आईं। सभी थाने, पुलिस चौकी और जिला अस्पताल की इमरजेंसी में स्टाफ अलर्ट नजर आए। शाम को आठ बजे से 8.15 बजे तक ब्लैक आउट रहा। ब्लैकआउट से पहले 7.30 बजे हर थाने व उसके वाहनों पर लगे सायरन व 100 से अधिक सार्वजनिक स्थान पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम से सायरन बजाकर लोगों को सचेत किया गया। आठ बजे लोगों ने घरों की सभी प्रकार की लाइट बंद कर दी, खिड़की दरवाजे को बंद कर या पर्दा अथवा काले कागज लगा दिए ताकि घर के अंदर का प्रकाश बाहर न जा सके। ब्लैक आउट की अवधि में सड़क पर चल रहे वाहनों को चालकों ने किनारे खड़ी कर हेडलाइट बंद कर खड़ा कर दिया।
ब्लैक आउट में बंद रहीं 25 हजार स्ट्रीट लाइटें : शहर में ब्लैक आउट के दौरान बुधवार को रात आठ से 8.15 बजे तक शहर की 25 हजार स्ट्रीट लाइटें बंद रहीं। इसके लिए नगरपालिका के प्रकाश विभाग ने तैयारी की थी। विभाग के मुख्य अभियंता शशि कुमार ने बताया कि प्रशासन के आदेश पर तैयारी की गई थी। ब्लैक आउट की सूचना पर समय पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर सभी स्ट्रीट लाइटें बंद कराई गईं और समय पूरा होने पर इनके स्विच ऑन कराए गए।
विज्ञापन


ब्लैक आउट के बाद बजा तीन मिनट का सायरन: रात 8.15 बजे ब्लैक आउट की अवधि समाप्त होने के बाद तीन मिनट का सायरन फिर बजाया गया। इस बार बजाए गए सायरन की आवाज ऊंची-नीची नहीं, बल्कि एक निरंतर आवाज तीन मिनट तक बजी, ब्लैकआउट की अवधि समाप्त होने का संकेत मिल गया। जिसके बाद लोगों ने बंद लाइटों को ऑन कर लिया व अपने काम में जुट गए।
मॉकड्रिल में बताए बचाव के तरीके : बुधवार को नागरिकों को मॉकड्रिल के माध्यम से जागरूक किया गया और युद्ध जैसी विषम परिस्थितियों से निपटने का तरीका बताया गया। पुलिस लाइन में मैदान में हुई मॉकड्रिल के दौरान एसपी ओमवीर सिंह व डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की मौजूदगी में लोगों को बचाव के तौर तरीके बताए गए। इस दौरान मिसाइल गिरने पर आग लगने की घटना को रोकने के बारे में फायर ब्रिगेड के जवानों ने उपाय बताया। एसडीआरएफ के जवानों ने हमला होने पर बुजुर्ग व बच्चों को बचाने के बारे में जानकारी दी। जलपरी टीम बमबारी पर तत्काल मौके पर पहुंचकर रेक्सयू, घायल व ब्लीडिंग होने पर मरहम पट्टी, किसी के अचेत उसे एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाने के बारे में बताया। इसके अलावा एनसीसी कैटेड ने हवाई हमले के दौरान शरीर के अंगों के बचाव की जानकारी दी।
देहात क्षेत्रों में हुईं मॉक ड्रिल : बैरिया। थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में मार्कड्रिल की गई। आपात स्थिति में बच्चों को बचाव के लिए थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने उपाय सुझाए। बैजनाथपुर स्थित आरपीएम इंटर काॅलेज, बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सहित छह से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को एसएचओ ने युद्ध जैसी परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया। नगरा/ इंदरपुर: नगरा पुलिस ने जनता इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को तरीके बताए। थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक ने बताया कि जब भी दो देशों के बीच युद्ध होता है तो नागरिकों को सावधान करने के लिए एक विशेष सायरन बजाया जाता है, जो आम हॉर्न या एंबुलेंस की आवाज से बिल्कुल अलग होता है। बेल्थरारोड में डीएवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य एसपी कुसुमाकर ने बच्चों को आपातकालीन परिस्थितियों में क्या करने और क्या नहीं करने के उपाय सुझाए। चितबड़ागांव पुलिस ने जमुना राम मेमोरियल स्कूल मानपुर के छात्र-छात्राओं को विषम परिस्थितियों से निबटने जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि अगर युद्ध का सायरन बजे तो घबराएं नहीं, सतर्कता और समझदारी से काम लेने की जरूरत रहती है।




आपात परिस्थितियों से निपटने की दी जानकारी : पंदह। खेजुरी पुलिस और सीएचसी के चिकित्सकों व कर्मचारियों ने खेजुरी बाजार में मॉकड्रिल की। इस दौरान घायल व्यक्तियों को प्राथमिक चिकित्सीय उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाने का रिहर्सल किया गया।इसके पहले थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पाठक ने लोगों को युद्ध जैसे हालात में निपटने के लिए अपनाए जाने वाले सुरक्षात्मक उपाय बताए। इस मौके पर एसआई राजकुमार भारद्वाज, सूर्यनाथ यादव, रवि प्रकाश पांडेय और मो. अतहर, राहुल राय के अलावा चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रत्नेश कुमार, डॉ आनंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें