फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : 6 फरवरी तक दावे-आपत्तियों का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत 6 जनवरी से 6 फरवरी तक दावे व आपत्तियों का मौका है। ऐसे में लोग अपना दाव व आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। प्रभारी जिला निर्वाचन अधिकारी ओजस्वी राज ने बताया कि जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण- 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावली के शुद्धीकरण का काम चल रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में निर्धारित समय के अंदर लोग मतदाता सूची का गहन अध्ययन कर अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। इसके तहत 17 जनवरी (शनिवार) और 18 जनवरी (रविवार) को जनपद के सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदान केंद्रों पर पदाभिहित अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इन तिथियों पर अधिकारी फार्म-6, 6ए, 7 एवं 8 (घोषणा-पत्र सहित) के माध्यम से मतदाताओं से नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा नाम हटाने से संबंधित दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
इसके अतिरिक्त 31 जनवरी (शनिवार) और 1 फरवरी (रविवार) को भी विशेष अभियान चलेगा। इन तिथियों पर बीएलओ अपने- अपने बूथों पर पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान आलेख्य निर्वाचक नामावली तथा गणना अवधि में अप्राप्य की श्रेणी में चिह्नित अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची का सार्वजनिक रूप से पठन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने-अपने मतदान केंद्रों पर समय से पहुंचकर निर्वाचक नामावली में अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों के नामों की जांच कर लें। किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर समय रहते दावा या आपत्ति दर्ज कराना सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें