फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शिवलिंग नहीं मिलने पर 7 गांवों के 100 से ज्यादा लोग पहुंचे थाने

विज्ञापन
सुखपुरा में हुई चोरी के पुलिस द्वारा किए गए खुलासा के विरोध में थाना पर पहुंचकर विरोध जताते ग्र - फोटो : 1
विज्ञापन
सुखपुरा। बुढ़वा शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी मामले में खुलासे से असंतुष्ट सात गांवों के 100 से ज्यादा लोग शनिवार को सुखपुरा थाने पर पहुंचे। पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाते हुए शिवलिंग बरामद करने की मांग करने लगे। लोगों के थाने पर पहुंचने की सूचना पर एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर, सीओ सीटी उस्मान भी थाने पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभी शिवमंदिर में चोरी के मामले का खुलासा पूर्ण रूप से नहीं हुआ है। इस मामले में दो और आरोपियों की पुलिस को तलाश है। उनके पास ही चोरी का शिवलिंग होने की आशंका है। चोरी के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों से पूछताछ के आधार पर ये बात सामने आई है। जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी के बाद चोरी का शिवलिंग व आभूषण बरामद कर लिया जाएगा।
थाने पर उपस्थित ग्रामीणों को एएसपी ने भरोसा दिलाया की जल्द ही चोरी गए शिवलिंग के साथ-साथ कीमती धातु बरामद कर ली जाएगी। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा की तय समय पर अगर चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो सोमवार को बुढ़वा शिव मंदिर परिसर में बैठक कर बाजार बंदी के साथ-साथ धरना प्रदर्शन की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

एएसपी कृपा शंकर ने बताया कि मंदिर से चोरी के मामले में ग्रामीण बातचीत करने के लिए सुखपुरा थाने पर पहुंचे थे। ग्रामीणों को बताया कि घटना में शामिल अभी दो चोर पकड़ से दूर हैं। मंदिर से चोरी के मामले में पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में दो अन्य आरोपियों के नाम बताए हैं, उनके पास शिवलिंग होने की आशंका है। पुलिस टीम दोनों चोरों की तलाश में जुटी है, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें