फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: साहब ! मेरी भूमि पर दबंगाें ने कर लिया कब्जा, मकान भी नहीं बनाने दे रहे हैं

विज्ञापन
बेल्थरारोड तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनते जिला​धिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बलिया। तहसील बेल्थरारोड में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने लोगों की फरियादें सुनीं।
विज्ञापन

जमुना देवी ने आरोप लगाया कि दबंगों ने मेरी जमीन पर कब्जा कर लिया है। मुझे घर भी नहीं बनाने दे रहे। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल, कानूनगो और एसडीएम को मौके पर जाकर जांच कर तत्काल कब्जा दिलाने के निर्देश दिए। वहीं, विकास खंड सीयर की ग्रामसभा हल्दी रामपुर में चकनाली निर्माण से जुड़ी शिकायत भी सामने आई। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को टीम गठित कर मौके पर जाकर नाली निर्माण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि कब्जा, स्मार्ट मीटर तथा वरासत जैसे मामले ज्यादा रहे। समाधान दिवस पर कुल 150 आवेदन पत्र आए, जिसमें 10 आवेदन पत्रों का मौके पर निपटारा किया गया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम बेल्थरारोड, तहसीलदार एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पडसरा नदौली ताजपुर के प्रधान सुधीर कुमार ने नाली के पानी अवरुद्ध किए जाने की शिकायत की हैं। उन्होंने बताया है कि गांव की आराजी नंबर 345 रकबा 0.061हेक्टेयर भूमि अभिलेख में ताल पोखरी के नाम से दर्ज हैं।इसमें गांव के लोगों करनाली का पानी बह रहा था।निजामुद्दीन के द्वारा मिट्टी डालकर नाबादान के पानी को अवरुद्ध कर दिया हैं।इससे नाली का पानी रास्ते में बह रहा हैं।
विज्ञापन

समाधान दिवस पर आए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ नगर में आपराधिक घटनाएं बढ़ने की शिकायत की। नाले की सफाई एवं स्मार्ट मीटर में उपभोक्ताओं के उत्पीड़न को लेकर शिकायती पत्र सौंपा। इसी तरह से लोहता पंचदौरा गांव निवासी धनंजय मिश्रा ने शिकायती की कि ग्राम पंचायत में खलिहान की सुरक्षित भूमि पर कुछ लोगों ने पक्का मकान बनाकर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें