फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख समुदाय ने निकाली प्रभातफेरी

Wed, 28 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
स्टेशन रोड पर प्रभात फेरी निकालते सिख समुदाय के लोग।
विज्ञापन
सिख धर्म के दसवें गुरु गोविंद सिंह महाराज के 350वां प्रकाशोत्सव को सिख समाज 20 दिसंबर से ही धूमधाम से मना रहा है। इसी क्रम में बुधवार की सुबह साढ़े पांच बजे गुरुद्वारा रोड स्थित गुरु दरबार से प्रभात फेरी संगत ने गुरु वाणी का शबद कीर्तन करते हुए नगर का भ्रमण किया।
विज्ञापन



प्रभातफेरी नगर के चौक, सिनेमारोड, रामलीला मैदान, नयाचौक, बालेश्वर मंदिर पहुंचा। वहां ओम प्रकाश और केदार के साथ ही व्याहुत समाज के लोगों ने प्रभातफेरी में शामिल लोगों का भव्य स्वागत किया। साथ ही सभी साध संगतों को जलपान कराया। इसके बाद प्रभातफेरी हनुमानगढ़ी मंदिर, सिनेमारोड, चौक होते हुए गुरु दरबार पहुंची। सभी संगतों को आरआर कास्मेटिक्स, मीनाबाजार की ओर से सभी संगतों को जलपान कराया। प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में तीन जनवरी को गुरु द्वारा से विराट शोभा यात्रा दोपहर 12 बजे से निकलेगी। प्रभातफेरी में सरदार हरजीत सिंह, संजय सिंह, अमनजोत सिंह, सुरजीत सिंह, जगजीत सिंह, हरिजिंदर सिंह, जसपाल सिंह मनप्रीत सिंह, विश्वजीत सिंह, सागर सिंह आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें