शिक्षामित्रों के आमरण अनशन के दौरान महिला शिक्षामित्र को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराते बीएसए राकेश सिंह।
जिले के शिक्षामित्र गत कई दिनों से अनशनरत थे। जिसके चलते पांच शिक्षा मित्रों की तबीयत खराब हो गई। छठे दिन बुधवार को डीएम के माध्यम से आंदोलित शिक्षामित्रों को वार्ता के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा लखनऊ बुलाये जाने की जानकारी दी गई। इसके बाद शिक्षामित्रों ने आंदोलन स्थगित कर दिया गया। बीएसए राकेश कुमार ने अनशनरत शिक्षामित्रों को जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया।
प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के महामंत्री पंकज सिंह के नेतृत्व में शिक्षामित्रों का एक प्रतिनिधि सीएम से बात के लिए लखनऊ के लिए रवाना हो गया। शिक्षा मित्रों ने चेताया है कि सीएम से वार्ता के बाद कोई साकारात्मक बात नहीं हुई तो फिर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। रामईश्वर सिंह, जितेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, गोपाल पाठक, राजेश सिंह, घनश्याम चौबे, अजेय किशोर सिंह, अजय सिंह, गणेश सिंह, अजीत पांडेय, उपेंद्र सिंह आदि रहे।